एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके सत्यब्रत मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 90 साल थी। राजनीति में आने से पहले वह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रहे।
मुखर्जी ने 1999 में लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। वह वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री रहे। 2008 से अक्तूबर 2009 तक वह भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रहे थे। इससे एक दिन पहले गुरुवार को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का भी निधन हो गया था। अहमदी वर्ष 1994 से 1997 तक मुख्य न्यायाधीश रहे।
उन्होंने अहमदाबाद में एक शहरी दीवानी और सत्र न्यायालालय के न्यायाधीश के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह देश के एकमात्र ऐसे मुख्य न्यायाधीश रहे हैं, जिन्होंने भारतीय न्यायपालिका में शीर्ष पद पर पहुंचने के लिए बहुत कम रैंक से शुरुआत की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse