टीम एबीएन, रांची। आज बीआइटी लालपुर सेंटर के एनएसएस के नेतृत्व में सी-20 एंबेसडर के रूप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सी-20 के आयोजन को युवाओं तक कैसे पहुंचाया जा सकता है इसी निमित यह कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रांची के सांसद संजय सेठ ने युवाओं को संबोधित किया।
उन्होंने सी-20 के इस आयोजन को हम हल्के में न लेकर हम भविष्य के विकसित भारत के रूप के लिए इस आयोजन को सफल बनाने में रांची की आम जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं को नया भारत बनाने में अपने ऊर्जा को लगाते हुए झारखंड की अपनी पहचान उसकी पर्यटन स्थलों को अपने सोसल मीडिया के माध्यम से और प्रचारित करें।
बीआइटी लालपुर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने अपने संबोधन से आज के युवा शक्ति को देश के विकास के लिए अपनी ऊर्जा को लगाने की निवेदन करते हुए उनके नई तकनीकों की विस्तार देश की अर्थव्यवस्था को और विकसित करने में लगाने पर जोर दिया।
पर्यावरण और पुरातत्व के जानकार एसडी सिंह ने झारखंड के पुरातत्व धरोहरों को युवाओं को अपने अनुभव के माध्यम से यह जानकारी दी कि हम इस क्षेत्र में अपने को कैसे विकसित कर सकते है जो मेरे देश कीअर्थव्यवस्था को और उच्च स्तरीय ले जाने में सहायक बने।
कार्यक्रम में सी-20 के संयोजक ऐश्वर्य सेठ ने अपने ऊर्जावान वक्तव्यों से नया भारत के लिए नया जोश भरने की जरुरत से युवाओं को परिचित करायाऔर नया भारत के निर्माण में सहयोगी बने।
युवा के ब्रांड एंबेसडर खादी के आशीष सत्यब्रत साहू ने युवक युवतियों को पारंपरिक परिधान पर विशेष महत्व को युवाओं को। बताया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को इस आयोजन में उपस्थित होने पर एनएसएस की तरफ से धन्यवाद प्रकट किया।
इस आयोजन में डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अमृता प्रियम डॉ सोमनाथ मुखर्जी डॉ जलेश्वर भगत डॉ संजय कुमार डॉ एके सिंह, डॉ संदीप शाहदेव, सिमरन, निकिता, अरुणिमा, ऋषि, फरहान, आयुषी, विभूति, शुभम सहित बीआईटी के शिक्षक और शिक्षिका कर्मचारियों की उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse