एबीएन सोशल डेस्क। इन दिनों जहां देखों वहां खांसी का कहर जारी है। अमूमन ऐसी भयंकर खांसी की दिक्कत तब देखी गयी थी जब कोरोना अपने पीक पर था और लोगों के अंदर उसकी दहशत थी, लेकिन अब बिल्कुल वैसा ही टॉर्चर लोग फिर महसूस कर रहे हैं।
लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि क्या ये कोरोना का ही रूप है या कोई नया वायरस जिसकी चपेट में अभी हर चौथा या पांचवां शख्स है। ये ऐसी खांसी है जो एक बार आने के बाद जाने का नाम नहीं ले रही। खांसते-खांसते लोगों के फेफड़े हिल जाते हैं। सांस फूलने लगती है। गले में दर्द होने लगता है। कई बार तो पूरी-पूरी रात खांसते हुए गुज़र जाती है।
चिंता की बात ये है कि पहले जो खांसी 5 या 6 दिनों में ठीक हो जाती थी। उसे इस बार में जाने में 25 से 30 दिन तक का समय लग रहा है। लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं। क्या आपको इस बात का अंदाज़ा है कि इस बार खांसी इतनी खतरनाक क्यों है। आपको इस खांसी से बचने के लिए किस तरह की तैयारी करनी होगी। इस खबर में जानिये क्या है यह वायरस और इससे बचने के उपाय...
दरअसल इसके पीछे एक ऐसा अदृश्य वायरस है, जो कोरोना तो नहीं है लेकिन इसके लक्षण बिल्कुल कोरोना जैसे हैं। लेकिन आप मिनी कोविड भी कह सकते हैं लेकिन इसका नाम हैं इंफ्लूएंजा ए – एच3एन2। जो इस वक्त देश के कई शहरों में तेज़ी से फैल चुका है। और हर दिन के साथ इसके मरीज़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईसीएमआर ने भी इस वायरस को लेकर देश में खतरे का अलार्म बजा दिया है और बिल्कुल कोविड वाली सावधानी बरतने की सलाह की है। क्योंकि कोरोना की तरह इस वायरस से भी संक्रमित लोगों को सबसे ज़्यादा दिक्कत खांसी और बुखार की है।
हालांकि जब कोई समस्या होती है, तो उसका समाधान भी निश्चित होता है। आप खुद इस बात के गवाह हैं कि कोरोना के ख़िलाफ लड़ी गई सबसे बड़ी जंग को देश ने कैसे वैक्सीन और अपनी सावधानी से जीत लिया। एक बार फिर बिल्कुल वैसी ही सावधानी बरतने की जरूरत है। जैसी आपने कोविड काल में दिखाई थी।
आईसीएमआर ने जो गाइडलाइंस जारी की हैं उन्हें यहां पढ़िये…
गौर करें तो ये सारी वहीं सावधानियां हैं, जो आपसे कोरोना के दौर में रखने के लिए कही जा रही थीं। क्योंकि इंफ्लूएंजा ए को भी डॉक्टर कोरोना जैसा ही बता रहे हैं। इसीलिए एक बार फिर से अलर्ट मोड में आने का वक्त आ चुका है। क्योंकि सावधानी से ही आपकी सेहत की सत्ता दुरुस्त रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse