झारखंड : आखिर कौन है इजहार अंसारी, जिसके घर मिले करोड़ों रुपये

 

  • कोयला माफिया के घर ईडी को मिले करोड़ों रुपये 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बड़े कोयला माफियाओं में एक है इजहार अंसारी, जिसके ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापा मारा। ईडी ने छापेमारी के दौरान इजहार अंसारी के घर से साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद किये हैं। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खास रहे इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नगद पैसों के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किये हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।  

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी झारखंड का एक बड़ा नाम है। ईडी के शिकंजे में आयी निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल जब खनन सचिव थी, उस समय इजहार अंसारी ने जमकर कोयला से पैसे कमाया। कोयले की काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल और दूसरे अधिकारियों के पास भी भेजा था। 

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थी। फिर उसी आवंटित कोयले की तस्करी की जाती थी। तस्करी के खेल में एहसान अंसारी बड़ा खिलाड़ी था।  

निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की विशेष कृपापात्र एहसान अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं। इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर तस्करी के पैसों को हवाला के जरिये इधर-उधर किया जाता था। ईडी की टीम इजहार अंसारी के सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गयी है। 

झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह माइंस मैनेजर अशोक सिंह के हरमू स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। अशोक सिंह और एहसान अंसारी दोनों ही पूजा सिंघल की काली कमाई के राजदार हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse