एबीएन सेंट्रल डेस्क। अधिवक्ता उमेश पाल, गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह हत्याकांड में घटना के वक्त घटनास्थल पर एक कार सवार महिला का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह युवती और उसके साथ दिख रहा एक अन्य शख्स कौन है? युवती वीडियो क्यों बना रही थी? पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है। इस संदिग्ध युवती का फुटेज के आधार पर डेटा खंगाला जा रहा है।
प्रयागराज के धूमनगंज थानांतर्गत सुलेम सराय में जीटी रोड पर 24 फरवरी की शाम सवा पांच बजे के आस पास जब उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों को निशाना बनाकर उन पर गोली और बम चलाये जा रहे थे। धमाकों की आवाज सुनकर लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे थे। उसी वक्त जीटी रोड पर पीले रंग का शूट और नीली जींस पहने महिला पीछे से पैदल ही अपने एक अन्य सहयोगी के साथ सबसे आगे खड़ी ब्लैक कलर की आर्टिगा कार के बगल में खड़ी होती है। जिसके गले में किसी संस्था का आईकार्ड भी लटक रहा है।
वह महिला गाड़ी के बगल आकर पूरी निडरता के साथ अपने मोबाइल से घटनाक्रम का करीब 21 सेकेंड का वीडियो शूट करती है। जैसे ही गोली, बम के धमाके की आवाज थमती है। महिला आराम से अपनी कार में जाकर बैठती है और चली जाती है। पीले रंग के कपड़ों में दिख रही यह महिला कौन थी? जिसे गोली बम के धमाके डरा नहीं पाए और वह बड़े इत्मिनान से मोबाइल से वीडियो शूट करती रही। पुलिस उस महिला को खोज रही है।
उमेश पाल हत्याकांड का यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की ओर से महिला की खोजबीन बढ़ा दी गई है। क्योंकि भगदड़ के बाद भी महिला ने घटना स्थल से भागना उचित नहीं समझा था। जांच एजेंसीज को शक है कि कहीं यह महिला किसी को इस शूटआउट केस का लाइव तो नहीं दिखा रही थी। अगर दिखा रही थी तो किसे? इन सवालों का जवाब तभी मिलेगा जब या तो यह महिला मिले या फिर जिसे यह लाइव घटना दिखा रही थी, वह पुलिस के हत्थे चढ़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse