टीम एबीएन, लोहरदगा। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का परिचय मंत्री से कराया।
मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्वांचल के 3 राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार एवं त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय में भाजपा एवं भाजपा गठबंधन कि सरकार के कामकाज के आधार पर जनता ने अपनी मुहर लगायी है। झारखंड में हुए रामगढ़ उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी की जीत आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो, चंद्रशेखर अग्रवाल, लाल नवलनाथ शहदेव, हर्षनाथ महतो, प्रकाश नायक, नासिर अंसारी, भीखराम उरांव, कलावती देवी, जितेंद्र महतो, मनीष शिखर, रितेश प्रसाद साहू, अभय अग्रवाल, अजातशत्रु, लाल विश्वजीत, कमलेश कुशवाहा, सरजू कुमार साहू, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, प्रमोद महतो, मदन महतो, दिलीप पटनायक, नवीन कुमार साहू, शंकर प्रजापति, रजनीश सिंह, विनोद राय, ज्ञानेश गुप्ता, दीपक साहू, अनूप वर्मा, दिनेश साहू, संगीता कुमारी (वार्ड पार्षद) रामलाल उरांव, विक्रम लोहरा, विपदा उरांव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse