कक्षा छह में नामांकन के लिए मॉडल स्कूलों में बढ़ी आवेदन की तिथि

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाले मॉडल स्कूलों में कक्षा छह में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले इन स्कूलों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक थी। किसी कारणों से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने जैक अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि आवेदन भरने की तिथि 10 दिन बढ़ायी जाये। सचिव ने अपने निर्देश में कहा है कि आवेदन फॉर्म भरने में बच्चों को अपने जन्म एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में समय लग रहा है। इससे बच्चों को नामांकन के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए आवेदन भरने में दो तरह का बदलाव करें।

पहला – विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित जन्म तिथि एवं आवासीय पते को मान्यता देते हुए आवेदन करने की अनुमति दी जाये।

दूसरा – आवेदन भरने की तिथि 10 दिन और बढ़ाया जाये।

सचिव ने जैक अध्यक्ष को कहा है कि पूर्व निर्देश के अनुरूप चयन के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं से नामांकन के समय सभी वांछित प्रमाण-पत्र, आवासीय एवं जन्म प्रमाण पत्र लिया जाये।

उल्लेखनीय है कि राज्य में निर्माणाधीन 89 मॉडल स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र 2023-2024 से पठन-पाठन का काम शुरू होगा। सभी मॉडल स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे। सभी स्कूल पूरी तरह से गैर-आवासीय होंगे। नामांकन के लिए परीक्षा की तिथि नौ अप्रैल निर्धारित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दो अप्रैल को ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse