रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण

 

  • छात्रावास मरम्मत का कार्य तेजी से करते हुए सा समय पूरा करने का निर्देश
  • बुंडू में बिरहोरों के लिए बन रहे आवास का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
  • हॉस्टल के छात्रों से भी की बात, उनके समस्याओं के निदान के लिए पदाधिकारी को दिये निर्देश

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कल्याण विभाग द्वारा रांची जिला अंतर्गत संचालित विद्यालय/ छात्रावास का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची, श्री सुधीर बाड़ा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, श्रीमती संगीता शरण एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार
सिन्हा सबसे पहले 50 शैय्या वाले अनुसूचित जनजाति बालक  छात्रावास वीर बुधू भगत-1, रांची, एवं 50 शैय्या अनुसूचि जनजाति बालक  छात्रावास वीर बुधू भगत-2, रांची और 100 शैय्या अनसूचि जनजाति बालक छात्रावास, वीर बुधू भगत-3, राँची पहहुंचे। यहां अधीक्षक से निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये ऊपायुक्त ने पूरे हॉस्टल का मुआयना किया। 

उन्होंने परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए बिजली वायरिंग का काम, हॉस्टल की साफ-सफाई एवं खाना बनाने के लिए रसोई की व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने हॉस्टल के छात्रों से बात की एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा बनाये जा रहे 32 शैय्या बालिका छात्रवास, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातु, रांची एवं 100 शैय्या बालिका छात्रवास राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियातु पहुचे। जहां संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए नव निर्माण कार्य एवं मरम्मति कार्य में तेजी लाने को कहा और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।

50 शैय्या कार्तिक उरांव अनुसूचित जन जाति छात्रवास जेल चौक, रांची एवं यदुवंश आदिवासी कॉलेज छात्रावास रांची और 100 शैय्या स्वर्णरेखा पीजी अनुसूचित जनजाति बालक छात्रवास, जेल चौक, रांची  में संबंधित अधिकारी से उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने नवनिर्माण एवं मरम्मति कार्य में तेजी लाने को कहा और ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यहां रसोईघर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त द्वारा परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण को निर्देश देते हुए राजकीय पिछड़ी जाति प्लस 2 आवसीय विद्यालय जेल रोड के प्रधानचार्य श्री अतुल चन्द्र महतो को आदेश पत्र देने का निर्देश दिया। हॉस्टल की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियंता से अच्छे से जांच कर पुराने बिल्डिंग को तोड़ कर डिमोलिस का प्रस्ताव, नये इस्टीमेट के साथ विभाग को भेजें।

इसके बाद उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने 100 शैय्या वाले दीपशिखा अनुसूचित जनजाति छात्रवास नगड़ाटोली, रांची पहुंचे। जहां संबंधित अधिकारियों को मरम्मति कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सरस्वती अनुसूचित जाति बालिका छात्रवास, नगड़ा टोली, एवं 100 शैय्या अनुसूचित जाति बालिका भागीरथी छात्रावास, महिला महाविद्यालय, विज्ञान संकाय परिसर, रांची और आकांक्षा अनुसूचित जाति बालिका छात्रवास, रांची, आदिवासी सरना बालिका छात्रवास भी पहुचे। यहां सम्बंधित अधिकारी से पूरी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने नाली निर्माण, समतलीकरण, मरम्मति कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

बुंडू प्रखंड के अमनबुरु बिरहोर कॉलोनी में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिरहोर जाति के लिये बन रहे आवास को देखा। उन्होंने लाभुक टुसु देवी से बात करके उनकी समस्या को सुना और संबंधित अधिकारी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने  झारखंड राज्य ट्राइबल सोसायटी के तहत चलाये जा रहे बिरसा उधमिता केंद्र, उलीदा बुंडू में भी ग्रामीणों से मुलाकात की। उपायुक्त ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। गांव की महिला द्वारा बताया गया कि वह लाभ लेकर केंचुआ खाद तैयार कर रही है। उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों को पलाश फूल से रंग बनाने को कहा गया, उन्होंने इसके लिए ताकि ट्रेनिंग दिलवाने का भी निर्देश पदाधिकारी को दिया।

राजकीय अनुसूचित जन जाति मध्य विद्यालय पहुंचकर उपायुक्त श्री सिन्हा छात्रवास में रह रहे बच्चों से मिले। बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने उन्हें अच्छे तरह से पढ़ने को कहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse