देहरादून : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत

 

देहरादून। रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आसपास के लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसा उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता में सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे घटी। जानकारी के अनुसार चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 3 गंभीर हैं। 13 मृतकों के शव को खाई से निकाला गया। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से शवों को और घायलों को खाई से निकाला जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse