दुमका में हो गई है हिजला मेला महोत्सव की शुरुआत

 

  • ग्राम प्रधान ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया उद्घाटन 

टीम एबीएन, दुमका। दुमका में प्रसिद्ध राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव बीते शुक्रवार को परंपरागत वाद्य यंत्रों के गगनभेदी गूंज के बीच साथ शुरू हुआ। परंपरागत परिधान पहने हिजला गांव के ग्राम प्रधान सुनीराम हांसदा ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित समारोह में परम्परागत तरीके से फीता काट कर इस ऐतिहासिक मेले का विधिवत उद्घाटन किया।  

मौके पर आदिवासी अंगवस्त्र पंची पहने दुमका के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल के साथ जिले के सभी वरीय पदाधिकारी और काफी तादाद में दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचे स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

उदघाटन समारोह में हिजला मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अतिथियों ने हिजला मेला के ऐतिहासिक महत्व और इस मेले का यहां के आम लोगों के उत्थान और जीवन में पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।  

मौके पर स्थानीय विद्यालय की छात्र छात्राओं ने आकर्षक गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्थानीय लोक नृत्य, गीत संगीत, खेलकूद का विशेष आयोजन किया गया है। विशेष कर कृषि और पशुपालन विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी आकर्षक का मुख्य केंद्र रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse