टीम एबीएन, गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र गेनरो पंचायत से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। बासी मछली खाने के बाद यहां दो सख्श समेत दर्जन भर बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए गिरीडीह के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बीमार होने वाले बच्चे एक छठियारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पार्टी के बाद उन्होंने दूसरे दिन सुबह बासी मछली खाया था, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गयी।
जानकारी के अनुसार गेनरो गांव में गुरुवार की रात लक्ष्मण साव के घर में छठियारी कार्यक्रम आयोजित था। गांव के लोग उस कार्यक्रम में गये थे। वहीं लोगों ने मछली खाया और घर वापस लौट गये। बीमार हुए बच्चों के परिजनों ने बताया कि पार्टी के बाद कुछ बचे हुए मछली को गृह स्वामी ने शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चों समेत अन्य लोगों को खिलाया। सुबह मछली खाने के बाद अचानक एक के बाद एक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
आनन फानन में जनप्रतिनिधियों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी बीमार लोगों को अस्पताल भेजा गया। एम्बुलेंस सभी बीमार लोगों को लेकर बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल पहुंचा। यहां मौके पर चिकित्सक नहीं रहने के कारण परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉ महेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को फूड प्वॉइजनिंग हो गया है। इलाज के लिए यहां सुविधा उपलब्ध नहीं है। बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse