टीम एबीएन, जामताड़ा/ रांची। झारखंड में साइबर अपराधी तरह-तरह की तरकीब अपना कर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं। खासकर देश ही नहीं वर्ल्ड में फेमस जामताड़ा के अपराधियों ने तो ठगी का एक नया तरीका ही ढूंढ लिया है। इसके तहत किसी के फोन पर बैंक खाता बंद होने का मैसेज भेज कर, उन्हें केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा जाता है और जैसे की कोई भी व्यक्ति इनकी बातों में आ जाता है, ये ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं।
साइबर ठग एप्पल के माध्यम से भी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीआईडी ने एक ऐसे ही एक मामले का उद्भेदन किया है। इस मामले का उद्भेदन करते हुए सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि ऐसे लोगों के झांसे में न आयें। किसी तरह का कोई मैसेज आता है तो अपने बैंक में जाकर उसका पता लगा ले। उसके बाद ही किसी मैसेज पर आये लिंक को ओपन करें।
मामले की जनकारी देते हुए सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि जामताड़ा के करमाटांड से एक शातिर साइबर अपराधी को सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, सीआईडी के पास पिछले दिनों एक केस आया था, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को एचडीएफसी बैंक मे केवाईसी अपडेट के नाम से एक फिशिंग एप्प मैसेज के जरिए भेजा गया था।
उस फिशिंग एप्प को बगैर वेरिफिकेशन के इंस्टाल किया गया। एप्प के इन्स्टाल होते ही एचडीएफसी बैंक का एक फेक एप्प मोबाइल में इंस्टाल हो गया। जैसे ही उस एप्प को क्लिक किया गया। पीड़ित व्यक्ति का सारा डाटा कॉपी कर लिया गया, जिसके बाद शातिर अपराधी रामबाबू ने पीड़ित व्यक्ति के खाते में सेंधमारी करते हुए स्थायी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल मे शिकायत की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse