टीम एबीएन, तोरपा। टपकारा थाना क्षेत्र के सुनूरूई गांव अत्यंत ही सुदूर इलाके में आती है। कहते हैं कि एक समय वह गांव नक्सलियों का गढ़ था। घटना 18 फरवरी 2023 की है। एक ग्रामीण जिनका नाम जशमन नवरंगी है, जो सुनूरूई गांव का ही रहने वाला है। एक पीतल का पैला यानी चावल-दाल वजन करने वाला घर में खो जाता है। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलता है।
कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन जशमन नवरंगी स्वपन में देखता है कि मेरा पैला को आलोक नवरंगी के परिवार वाला चोरी कर अपना घर में छिपा दिया है। सुबह होने पर तुरंत जशमन नवरंगी उनका घर आ पहुंचता है और पैला की मांग करता है कि मैं स्वप्न में देखा हूं कि मेरा पैला को तुम लोग लाया है और छिपा दिया है। इतना ही में दोनों में तू-तू मैं-मैं होता है और गांव में बैठक बुलाया जाता है। फिर पूरे ग्रामीण एकत्र होकर तांत्रिक यानी भगत के पास दोनों को ले जाने का निर्णय लेते हैं और जशमन नवरंगी तथा आलोक नवरंगी के ऊपर एक शर्त रखते हैं कि भगत का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। जिन के पक्ष में भगत फैसला सुनायेगा।
फिर सभी ग्रामीण भगत के पास बंद गांव थाना क्षेत्र के केवरा जामुन पीढ़ी गांव पहुंचते हैं। भगत दोनों पक्ष का बात सुनता है और सीलट लोढ़ा यानी मसाला पीसने वाला पत्थर का सामान को सामने लाता है और कहता है अगर आलोक नवरंगी का परिवार पैला लिया है तो सिलट लोढ़ा घूमने लगेगा परंतु ऐसा होता नहीं है। भगत आलोक नवरंगी के पक्ष में फैसला सुना देता है कि अलोक नवरंगी के परिवार वाला पैला नहीं लिया है।
गांव वालों का कहना है कि वह पैला जो जशमन नवरंगी के घर में था। वह भूत चुड़ैल का पैला था, जो अचानक गायब हो गया। जो जशमन नवरंगी पूजा-पाठ करता था ताकि किसी के घर को बर्बाद करने में वह पैला जशमन नवरंगी को काम आता था। इसलिए इसके पास रुपैया पैसा की कोई कमी नहीं होती है। फिर सभी ग्रामीण गांव में इकट्ठा होकर जशमन नवरंगी के ऊपर 14 हजार जुर्माना नियुक्ति करते हैं।
अगर यह पैसा जशमन नवरंगी गांव वालों को जुर्माना नहीं भरता है, तो गांव का कोई भी ग्रामीण न उससे बात करेगा न ही शादी-विवाह मरनी-जीनी में कोई सहयोग करेगा। इस तरह मानें तो सरकार की तरफ से जागरूक अभियान चलाने के बावजूद सुदूर इलाके में तांत्रिक के बहकावे में आकर भूत चुड़ैल डायन बिसाही पर विश्वास करते नजर आ रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse