ऑस्ट्रेलिया से 5 रन से हार फाइनल की दौड़ से बाहर हुई भारतीय महिलाएं

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शानदार जंग देखने को मिली। कंगारू टीम ने भारत के सामने 173 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। 

भारत जीत के करीब थी लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी एक रन आउट से समाप्त हुई। अंंत में कंगारू टीम ने इस मैच में 5 रन से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट काट लिया है। भारत की तरफ से कौर ने 52 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स ने 43 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल के इस अहम मुकाबले में ओपनर बेथ मूनी ने 37 गेंद पर 54 रन बनाये। वहीं कप्तान मेग लेनिंग ने 34 गेंद पर 4 चौके और 2 छ्क्के की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेल स्कोर 172 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए शिखा पांडे ने 2 जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse