सतबरवा। सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव के 16 श्रमिकों का इलाज आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित केजीएच अस्पताल में चल रहा है। वही लातेहार जिला के अमरूल अंसारी नामक एक मजदूर युवक की मौत हो गई । बताया जाता है कि सभी मजदूर आंध्रप्रदेश के तटवर्ती जिला के रेणुकुंडा में पोकल केमिकल एंड एसिड कंपनी में काम करने गए थे। ट्रेन में चढ़ने के पूर्व शुक्रवार को 3 श्रमिकों को कै -दस्त की शिकायत होने के बाद सभी श्रमिक दीपावली में घर आने के चलते दवा लेकर ट्रेन में सवार हो गए थे। एक ही बोगी में रहने के कारण श्रमिकों के आपस में संपर्क रहने के कारण सभी को कै -दस्त की शिकायत होने लगी और श्रमिकों की स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान टूनी रेलवे स्टेशन के समीप लातेहार के तरवाड़ीह गांव के मजदूर अमरूल अंसारी की मौत हो गई है। बोहिता गांव निवासी बिकेश सिंह ने बताया कि ट्रेन में ही सतबरवा के सभी मजदूरों की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की अवस्था में सभी को रेणुकुंडा से 750 किलोमीटर दूर विशाखापट्टनम के केजीएस अस्पताल में 16 श्रमिकों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक की मौत हो चुकी है जबकि 14 श्रमिकों की लगातार कै- दस्त होने के चलते स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिला परिषद सदस्य चिंता देवी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक ने मरीजों को बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने का आग्रह पलामू उपायुक्त से किया है । वहीं वोकल केमिकल एंड एसिड कंपनी से जुड़े सभी मरीजों का उपचार कराने की मांग की है ताकि इन श्रमिकों का कल्याण हो सके। इन श्रमिकों का चल रहा है इलाज : राजा सिंह, विकेश सिंह, उमेश कुमार सिंह, सोनू अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, सोहेल अंसारी, अफरोज अंसारी, कादिर अंसारी, सोहेल अंसारी, इस्लाम अंसारी, रईस अंसारी, अशरफ अंसारी सभी सतबरवा के बोहिता के अलावे मनिका के जगतू गांव के निजाम अंसारी, राजेंद्र सिंह का नाम शामिल है। जबकि तरवाडीह के अमरूल अंसारी की मौत हो गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse