एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 19 मार्च से 26 मार्च तक खूंटी में पहली हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 होगी। इसमें भागीदारी के लिए झारखंड जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीम का गठन किया जायेगा।
इसके लिए हॉकी खिलाड़ियों का खुला चयन ट्रायल दो मार्च को सुबह 10 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगा। ट्रायल में एक जनवरी 2005 के बाद जन्मे झारखंड का कोई भी महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकता हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छाया प्रति लाना आवश्यक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse