भारतीय कला-संस्कृति पर आईएएस डॉ मनीष रंजन ने लिखी पुस्तक

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने सिविल सेवा की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भारतीय कला एवं संस्कृति पर पुस्तक लिखी है। ये भारतीय प्रशासनिक सेवा 2002 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। 

भारतीय कला, भारतीय संस्कृति एवं भारतीय विरासत नाम से तीन खंडों में विभाजित करते हुए विभिन्न अध्यायों में विवेचना की गयी है। इस बुक को लिखने डॉ मनीष रंजन को पांच साल से अधिक का समय लगा।

डॉ मनीष रंजन ने बताया कि इस पुस्तक में भारतीय कला, भारतीय संस्कृति एवं भारतीय विरासत नामक तीन खंडों में विभाजित करते हुए प्रत्येक खंड की तार्किक दृष्टिकोण से विभिन्न अध्यायों में विवेचना की गयी है।

 इसमें भारतीय कला संस्कृति एवं विरासत के विविध स्वरूपों तथा चित्रकला एवं हस्तशिल्प, वास्तुशिल्प, नाट्य नृत्य, संगीत, मूर्ति एवं स्थापत्य कला, अभिलेख, शिलालेख, पर्व-त्योहार, यूनेस्को की ओर से घोषित विरासत स्थल, भाषा, साहित्य, शिक्षा, धर्म एवं दर्शन आदि ऐसे ही अनेक विषयों को उनके उद्भव काल से लेकर अब तक के ऐतिहासिक विकास क्रम में नवीनतम शोधों से प्राप्त प्रमाणित एवं अद्यतन आंकड़ों के साथ-साथ नये स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse