रांची। बरियातू इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरियातू थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर में रहने वाली रीता कुमारी ने अपनी एक साल की बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार रीता कुमारी अपने एक साल की मासूम बच्ची के साथ अपने ही कमरे में फांसी के फंदे से लटके हुए पाई गई। रीता के पति हलधर महतो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की टीम रीता के पति से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse