गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

 

एबीएन डेस्क। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों के नाम सामने आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है। इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को आयोजित किया जाता था लेकिन इस साल इसे देर से कराया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार खिलाड़ियों के चयन में टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी शामिल करना चाहती थी। पैरालिंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और ओलंपिक-पैरालंपिक इतिहास का सर्वाधिक पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाया जबकि अवनि लेखरा एक पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse