मैट्रिक और इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, JAC ने बताया कैसे होगा एग्‍जाम

 

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख तय कर दी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सचिव महीप कुमार सिंह को विशेष अधिकार प्रदान किया है। JAC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक विद्यार्थी फॉर्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 14 से 18 नवंबर तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसी तरह चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क 17 नवंबर तक जमा किया जाएगा। JAC की ओर से मैट्रिक परीक्षा-2022 दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा दिसंबर 2021 में, जबकि दूसरी परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी। पहले चरण में सभी प्रश्न बहुविकल्पी (ऑब्जेक्टिव) होंगे, जो ओएमआर शीट पर ली जाएगी। दूसरी में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिसमें अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों में प्राप्त अंक को जोड़कर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए स्कूल आना जरूरी है। इन्हें स्कूल की तरफ से एक फॉर्म दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को तय समय में ये फॉर्म सही-सही भरकर स्कूल में जमा करना होगा। इसी दौरान इनसे फीस की राशि भी ली जाएगी। फॉर्म भरने के दौरान प्रिंसिपल को सतर्क रहना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। JAC की तरफ से सभी स्कूल के प्राचार्य को लॉग इन आइडी और पासवर्ड दिया गया है। यहां उनके स्कूल के सभी छात्रों का ब्योरा भी है। यहां उन्हें केवल स्टूडेंट्स को सेलेक्ट करके सब्मिट करना है। बस इनता करते ही बच्चे का फॉर्म भरा जाएगा।JAC की ओर से प्रिंसिपल को दी गई ब्रिफिंग में स्ष्ट किया गया है कि सब्मिट करने से पहले सभी स्कूल के प्राचार्यों को अपने स्कूल की चेकलिस्ट का मिलान करना जरूरी है। इसमें स्टू़डेंट का डिटेल मिलान करने के बाद ही उन्हें फाइनल सब्मिट करने की सलाह दी गई है। फाइनल सब्मिट के बाद प्रिंसिपल कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। आखिर में उन्हें JAC की तरफ से कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट भी दी जाएगी, जिसे स्कूल को रखना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse