चतरा : टीपीसी रीजनल कमांडर आक्रमण दस्ते का एरिया कमांडर समेत तीन गिरफ्तार, AK-47 समेत जिंदा गोली जब्त

 

चतरा। प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र से पुलिस ने रीजनल कमांडर आक्रमण दस्ते का एरिया कमांडर श्रवण उरांव उर्फ हेमंत समेत तीन नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एके 47 रायफल, 7.62 एमएम का 20 चक्र जिंदा कारतूस व विभिन्न कंपनियों का तीन मोबाईल फोन बरामद किया है। उक्त जानकारी चतरा एसपी राकेश रंजन ने दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एरिया कमांडर के अलावा श्रवण कुमार सिंह और हरजीत यादव शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse