झारखंड : फिर बदलेगा मौसम, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

 

टीम एबीएन, डेस्क। झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव होने वाला है। राज्य के उत्तरी हिस्से में अचानक तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच गिरेगा। यह गिरावट पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जैसे जिलों में होगी। 

राजधानी रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य के इन इलाकों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। इन इलाकों के अलावा राज्य के मध्य भाग में राजधानी रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला और बोकारो भी शामिल है, जबकि दक्षिणी भाग में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। वहीं 1 और 2 फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का संभावना है। इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ठंड से सामान्य की तरफ बढ़ेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse