महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप : चैंपियन टीम को भारतीय सेना ने भी दी बधाई

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने आईसीसी अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को बधाई दी।

भारतीय सेना ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी। भारतीय सेना ने ट्वीट किया टीम इंडिया को अंडर 19 महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई। ऐतिहासिक जीत एक शानदार उपलब्धि है और देश के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा महिला टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। इन प्रतिभाशाली युवा लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ये चैम्पियन हमारे युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत को गौरवान्वित किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम की रविवार को तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और देश को उन पर गर्व है। 

शाह ने ट्विटर पर लिखा कि भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। आपने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देगी।

तेज गेंदबाज टिटास साधु के साथ स्पिनर अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहले आइसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां इंग्लैंड को 36 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse