आस्ट्रेलियाई ओपन : 22वां ग्रैंड स्लैम विजेता बने जोकोविच

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच जोकर ने रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। रॉड लैवर एरिना पर तीन घंटे से ज्यादा चले पुरुष एकल मुकाबले में जोकोविच ने हैमस्ट्रिंग की चोट से पार पाते हुए सिटसिपास को 6-3, 7-6(4), 7-6(5) से मात दी। 

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के खेल रहे सिटसिपास ने पहला सेट गंवाने के बाद बेहतर खेल दिखाया, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर जोकोविच पॉइंट स्कोर करने में कामयाब रहे। आखिरी सेट के निर्णायक गेम में जोकोविच के 6-3 पर तीन चैंपियनशिप पॉइंट हासिल करने के बाद सिटसिपास ने दो पॉइंट अपने पक्ष में किये, लेकिन उनका आखिरी शॉट कोर्ट से बाहर गिरने के कारण जोकोविच ने खिताब अपने नाम कर लिया। 

जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल (22) की बराबरी कर ली है। साथ ही यह सर्बियाई दिग्गज का 10वां आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब है, जबकि उनके बाद रोजर फेडरर ने यह टूनार्मेंट छह बार ही जीता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse