एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। इस मैच को गंवाने पर टीम इंडिया टी20 सीरीज भी गंवा देगी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत हासिल की थी। हार्दिक पांड्या अब तक अपनी कप्तानी में हर टी20 सीरीज जीती है और वह इस सीरीज में भी वापसी करना चाहेंगे।
वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है। पिछले मैच में सैंटनर ने अच्छी कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी भी की थी। वहीं डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन की कमी महसूस नहीं होने दी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse