केरेडारी : धूमधाम से मना 74वां गणतंत्र दिवस समारोह

 

टीम एबीएन, केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 74वां गणतंत्र दिवस बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना प्रमुख श्री बिश्व मोहन सिंह नें कार्यापालकों व कर्मचारियों तथा संविदा कर्मीयों की उपस्थिति में तिरंगा ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली। 

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में भारतीय इतिहास की पराकाष्ठा का यशोगान करते हुए, उन्होंने भारतीय संविधान लागू होने की प्रक्रिया व संविधान के महत्व बता कर सभी कार्यपालकों व कर्मचारियों को जागरूक किया। श्री सिंह बताते है कि संविधान के सृजन से ही देश की आजादी का मूल लक्ष्य हमने हासिल किया है। 

इस वर्ष 74वां गणतंत्र दिवस आज़ादी का अमृत महोत्सव के रूप में प्रगतिशील आज़ाद भारत के 75 साल के गौरवशाली इतिहास और भारत के लोगों की विभिन्न संस्कृतियों और उपलब्धियों को मनाने एवं जी-20 में भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत मनाया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में तिरंगा रूपी गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। परियोजना प्रमुख ने सभी ग्रामीणों, स्थानीय प्रशासन, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं विभागाध्यक्षों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

संबोधन में परियोजना प्रमुख ने केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं की उपलब्धियां व भविष्य में आने वाली गतिविधियों के लिए कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया। एनटीपीसी की सुरक्षा में लगे एसआईएसएफ के जवानों को इस अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविदा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस गणतंत्र दिवस समारोह में केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के अपर-महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। समारोह में कर्मचारियों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse