टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू प्रमंडल के आयुक्त डॉ जटा शंकर चौधरी एवं क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवनारायण साह ने प्रमंडल चेंज मेकर्स टीम के साथ आज आयुक्त कार्यालय में संवाद किया।
कार्यक्रम में आयुक्त ने चेंज मेकर्स टीम के शिक्षकों व शिक्षाकर्मियों से कहा कि बड़ा काम करने के लिए बड़े पद पर होना आवश्यक नहीं है, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति व रचनात्मक ध्येय का होना आवश्यक है। ऐसे लोग छोटे पद पर बैठकर भी बड़ा काम कर जाते हैं, जबकि मिशन विहीन लोग बड़े पद पर बैठकर भी छोटा काम कर जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अच्छी प्रेरणा कहीं से भी ली जा सकती है, मगर अंत:प्रेरणा ही आपको सदैव अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने चेंज मेकर्स की टीम को कोरोना काल में अंजोरिया पत्रिका के प्रकाशन एवं किये गये बेहतर शैक्षिक कार्यों के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवनारायण साह ने प्रेरक संवाद के लिए आयुक्त के प्रति आभार जताया तथा कहा कि यह टीम अपनी सृजनात्मकता बनाये रखे। बाधाओं से लड़कर ही मुकाम हासिल किया जाता है।
आर्यन गर्ग ने पत्रिका के पांच आधार बिंदु पर प्रकाश डाला तथा कहा कि पत्रिका व नवाचार के लिए यह टीम भविष्य में भी काम करती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल चेंज मेकर्स टीम के ज्योति चौधरी, दिनेश कुमार शुक्ल, अविनाश कुमार, अमित कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, निशा कुमारी, सोनम कुमारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रियेश कुमार,पंकज कुमार राय, अमरेन्द्र नारायण, अवध बिहारी मिश्र, नीरज कुमार अनिल कुमार विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार व नितेश कुमार सिंह ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse