एक बार फिर करवट लेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज अभी भले ही स्थिर लगने लगा हो लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम में अभी उतार चढ़ाव जारी रहेगा। अभी राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट आयेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 

साफ रहेगा आसमान 
राज्य के दूसरे जिलों में मौसम विभाग ने किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। राजधानी रांची के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान अचानक सामान्य की तरफ बढ़ने लगा है। सुबह- सुबह पड़ने वाली ठंड कम हो गयी है। झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को आंशिक बादल छा सकते है। जबकि 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 

जमशेदपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज 
सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री, जमशेदपुर का 16.6, डालटनगंज का 15.8, बोकारो का 15.2, चाईबासा का 16.0 देवघर का 15.6 गिरिडीह का 15.9, रामगढ़ का 13.9 और सिमडेगा का 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य में ज्यादातर जिलों में तापमान 30डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम में यह बदलाव 2 से 5 डिग्री सेल्सियस सामान्य तापमान से अधिक है। 

रांची और आसपास के क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 
रांची और आसपास के इलाके में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। 30 जनवरी को आंशिक रूप से बादल रहने की आशंका जाहिर की गयी है। 2 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse