टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अभी तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान झारखंड राज्य के पलामू, चतरा, लातेहार और गढ़वा में एक बार फिर ठंड का असर दिखने वाला है। एक बार फिर वहां के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 2-3 दिनों मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
30 जनवरी को छा सकते हैं आंशिक बादल : वहीं जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी को राज्य में आंशिक बादल छा सकते है, जबकि 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी की सुबह कोहरा या धुंध आसमान से साफ हो जायेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर मौसम शुष्क रहा है। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज किया गया है।
रांची में रहा 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान : रांची का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री, जमशेदपुर 16.6, डालटनगंज 15.8, बोकारो 15.2, चाईबासा 16.0, देवघर 15.6, गिरिडीह 15.9, रामगढ़ 13.9 और सिमडेगा का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जो सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
दक्षिण दिशा की ओर हुआ हवा का रुख : वहीं मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जनवरी को आसमान में सुबह के समय बादल रहने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी और आसपास के जिलों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल रही है। जिसके वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं उतरी पश्चिम की ओर से चलने वाली हवा का रुख दक्षिण दिशा की ओर जाने के कारण ठंड का असर कम रहेगा।
31 जनवरी को मौसम रहेगा शुष्क : 31 जनवरी को राजधानी में सुबह मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तापमान में 3 डिग्री वृद्धि होने की बात कही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देर शाम से हवा बहने से कनकनी हल्की ठंड लगती है। हालांकि इससे असर नहीं बढ़ेगा। बता दें कि खूंटी समेत राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse