टीम एबीएन, जामताड़ा/ रांची। नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस को उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि डोकोडीह गांव में शुक्रवार शाम सरस्वती मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था। पूजा समिति के युवा मूर्ति को पूर्व निर्धारित मार्ग से विसर्जन स्थल की ओर जा रहे थे। निर्धारित मार्ग पर कुछ घर विशेष समुदाय के लोगों का है। मूर्ति विसर्जन में शामिल लोग गाते-बजाते जा रहे थे। इसी दौरान एक गुट के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्थिति बिगड़ी और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी।
मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक हुई पत्थरबाजी से भगदड़ की स्थिति बन गयी। सूचना मिलने पर एसपी, डीएसपी, एसडीओ और थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। अनियंत्रित उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके बावजूद तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम शनिवार सुबह तक गांव में कैंप कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse