हिमाचल प्रदेश : बर्फबारी से ऊपरी शिमला में आवागमन प्रभावित

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों को जाने वाली प्रमुख सड़कें भारी बर्फबारी के कारण बाधित हैं। शिमला पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी है कि रामपुर-शिमला नेशनल हाइवे नारकंडा में सुबह से अवरुद्ध है।

पुलिस के मुताबिक शिमला-चौपाल सड़क खिड़की, शिमला-रोहड़ू सड़क खड़ापत्थर के पास बंद है। चौपाल में लगभग 3-4 इंच और नारकंडा में करीब 5 इंच बर्फ गिरी है। इन क्षेत्रों में बर्फ अभी भी गिर रही है। शिमला की ऊंची चोटी जाखू भी बर्फ से लकदक है।
शिमला के निकटवर्ती पर्यटन स्थल कुफरी में ताजा बर्फबारी से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए मशीनरी तैनात की है। पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि जब तक सड़कों से बर्फ नहीं हटा दी जाती, तब तक वे इन मार्गों पर यात्रा न करें।

राज्य के जनजातीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात हो रहा है। मैदानी भागों में सर्द हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह नेशनल हाइवे और दारचा-शिंकुला मार्ग बाधित है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी भागों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जतायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse