रांची जिला संतमत सत्संग का 34वां महाधिवेशन 21 से

 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला संतमत समिति का 34वां वार्षिक अधिवेशन 21 जनवरी से चुटिया के महर्षि मेंही आश्रम में होने जा रहा है। वार्षिक अधिवेशन में भागलपुर कुप्पाघाट महर्षि मेंही आश्रम के स्वामी प्रमोद महाराज, स्वामी निर्मलानंद महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी परमानंद महाराज सहित अन्य महात्माओं के प्रवचन होंगे।

अधिवेशन की शुरुआत प्रातः स्तुति और ग्रंथ पाठ के साथ होगी। दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से भजनों और महापुरुषों के प्रवचन होंगे। यह जानकारी स्वामी निर्मल आनंद ने दी। समिति के संरक्षक योगेंद्र प्रसाद पोद्दार ने संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस महाराज और महर्षि संत सेवी महाराज का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन की तैयारी हो चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse