समाजसेवी रंजीत महतो ने स्कूली बच्चों को दी पोशाक

 

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिले के आदिवासी मूलवासी के संवैधानिक हक अधिकार के लिए युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो संघर्षपूर्ण सफर जारी किया है। उसी दरम्यान आज धनबाद जिले के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी पहाड़ी क्षेत्र टुंडी विधानसभा क्षेत्र के बेंगनरीया पंचायत के नयाडीह हांसागोड़ा आदिवासी गांव के शिवचरण हांसदा के बेटी को सरकारी विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नयाडीह के द्वारा पोशाक और इस कड़ाके ठंड में भी गर्म कपड़ा स्वैटर नहीं दिया जा रहा था। 

सुनील मुर्मू, वार्ड सदस्य अनिल जी, छुटू जी आदि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित संज्ञान में लेकर युवा क्रांतिकारी रंजीत महतो के द्वारा धनबाद जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह अधीक्षक महोदय, उपायुक्त महोदय,और राज्य सरकार के संबंधित पदाधिकारियों को अवगत करवाया गया और आज त्वरित उक्त छात्रा को पोशाक,जुता मौजा और गर्म स्वैटर उपलब्ध करवाया गया। वार्ड सदस्य और हांसागोड़ा के ग्रामीणों के द्वारा धनबाद जिले सभी संबंधित पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास और धनबाद जिले के शिक्षा विभागीय के अधिकारियों के सहयोग से आदिवासी छात्रा को पोशाक और गर्म कपड़े स्वैटर उपलब्ध करवाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse