एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गयी। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किये। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7 बजे से खेलेगी।
भारतीय टीम के लिए मैच में शमशेर सिंह ने पहला गोल 21वें मिनट में किया। उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। शमशेर के बाद आकाशदीप ने लगातार दो गोल किये। आकाशदीप ने दोनों फील्ड गोल किए। उन्होंने 32वें और 45वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाला। मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इस विश्व कप में उनका पहला गोल है। आकाशदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse