टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा, सत्र 2022-23 को ध्यान में रखते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शिक्षक एवं अभिभावक संगोष्ठी हुई। जिसमें बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु विषयवार विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस परिचर्चा में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय शिक्षक, विद्यार्थियों के अभिभावक तथा प्राचार्य ने भाग लिया।
विषय शिक्षकों ने परीक्षा के मद्देनजर अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिये। विज्ञान संकाय शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विषय की मूलभूत अवधारणा को समझकर अभ्यास करने पर बल दिया। वाणिज्य संकाय शिक्षकों ने पाठों को गहराई से समझकर अभ्यास करने की सलाह दी। कला संकाय शिक्षकों ने पाठों के गहन अध्ययन पर जोर दिया। सभी शिक्षकों ने समय प्रबंधन के साथ सैंपल पेपर्स से अभ्यास करने को उपयोगी बताया।
उन्होंने बच्चों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे हर प्रकार से बच्चों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। बच्चे ईमानदारी से प्रयास करते रहें एवं कोई भी शंका हो तो शिक्षक से अवश्य सलाह लें। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने अभिभावकों से बच्चों की हर तरह की गतिविधियो पर नजर रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद एवं उनके सम्यकआचरण हेतु नसीहत भी दिया।
उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी ही देश की वास्तविक धरोहर हैं, इन्हें विकास करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। शिक्षक तथा अभिभावक विद्यार्थियों तो तनाव मुक्त माहौल प्रदान करें तथा प्रोत्साहन देते रहें। विद्यालय की इस पहल को सभी अभिभावकों ने सराहनीय प्रयास बताया एवं खुले हृदय से प्रशंसा की। मौके पर विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय सभी विषयों के शिक्षक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse