राजधानी की महिलाओं को सुरक्षित यात्रा करायेगी सहेली राइड

 

  • राजधानी रांची में सहेली राइड सर्विस की शुरुआत 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सहेली राइड सर्विस की शुरुआत सहेली राइड के फाउंडर चितरंजन कुमार और उनकी धर्मपत्नी ने किया। मौके पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर महिला चालक को रवाना किया। अब महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची में सहेली राइड (स्कूटी पिक एंड ड्रॉप सर्विस) की शुरुआत हो चुकी है, जिसका दायरा रांची में करीब 25 किलोमीटर तक होगा। महिलाएं स्कूल कॉलेज आॅफिस जाने वाली लड़कियां सभी कम किफायती दर में राइड सर्विस की सेवा ले सकेंगी। सहेली राइड के फाउंडर चितरंजन कुमार ने कहा कि हमारा मकसद महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान सुरक्षित पहुंचाना तो है ही, साथ ही महिलाओं को रोजगार प्रदान भी करना है और आने वाले समय में रांची का दायरा बढ़ाया जायेगा। 

झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों में भी यह सेवाएं शुरू करने की प्लानिंग हो चुकी है। सहेली राइड में नौकरी पाने वाली महिलाओं ने कहा कि यह महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है और यह हम सबों को रोजगार प्रदान कर रहा है उन्होंने कहा कि कस्टमर के साथ-साथ जो राइडर्स है। हम सबों की भी सुरक्षा की काफी व्यवस्था की गई है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का एक बहुत अच्छा प्रयास है और हम लोग इसमें नौकरी करके अच्छा महसूस कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद जहां एक तरफ बड़ी-बड़ी कंपनियों में लोगों को नौकरी से निकाला गया वहीं आज महिलाओं को सहेली राइड के द्वारा रोजगार प्रदान किया जा रहा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जो हमारे कस्टमर है। उन्हें भी इनसे काफी फायदा होने जा रहा है। वह बिल्कुल सुरक्षित महसूस करेंगे और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में कोई भी परेशानी नहीं होगी काफी सारी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। 

रैपीडो बाइक सर्विस ओला बाइक सर्विस के बारे में आप सभी जानते होंगे यह दोनों सर्विस पिक एंड ड्रॉप की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन दोनों ऐप में कैप्टन या ड्राइवर लड़के होते हैं  सहेली राइड में कैप्टन महिला लड़की होगी वह हमारे सहेली सारथी हैं। सहेली राइड महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। यदि कोई भी लड़की अपने सहेली राइड मोबाइल ऐप से स्कूटी बुक करती है तो कुछ ही मिनटों में उसके पास स्कूटी सहेली सारथी पहुंच जाएगी वह बुकिंग करने वाली लड़की को उसके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगी। यह ऐप सिर्फ महिलाओं के लिए है। 

चितरंजन कुमार ने बताया कि झारखंड के राजधानी रांची में महिलाओं के लिए शुरू हुआ साक्षी राइड रोजगार योजना। जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। महिलाओं के लिए रोजगार देने का  योजना हम लोग हम लोग रांची के धरती पे अमलीजामा पहनाते हुए और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभी हम लोग हरी झंडी दिखाकर बुकिंग शुरू करेंगे आज से यह एप्प शहर में काम करना चालू कर देगे। 58 महिला अभी फिलहाल गाड़ी लेकर सड़क पर उतरेगी। 

कल हम लोगों ने शहरी साक्षी का आयोजन किए थे। इसके तहत कस्टमर के कॉल आने के बाद बुकिंग किस तरह करना है और होने के बाद किस तरह कस्टमर को रिसीव करना है किस तरह से पिक अप करना है उसको कैसे ड्राप करना है उसकी जानकारी पूरी दी गई है। जैसे की यह ऐप में डाला गया था की 15 जनवरी को या ऐप काम करना चालू हो जाएगा,  जो आज मेरे और मेरी पत्नी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस ऐप का शुभारंभ किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse