टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के एक व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद उसके परिजनों ने रविवार को दिनभर खूब बवाल काटा। मृतक के परिजन और शहर के अन्य व्यवसायियों ने इस घटना का जमकर विरोध किया।
घटना की सूचना सदर विधायक मनीष जायसवाल को मृतक के परिजनों ने दी और न्याय की गुहार की। विधायक ने मृतक की पत्नी, पुत्र सहित अन्य परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मृतक के परिजनों के साथ सदर थाना पहुंचे। विधायक ने डीएसपी महेश प्रजापति से पूछा कि जब आपकी कस्टडी में सुनील कुमार गुप्ता थे तो फिर उनकी मौत कैसे हुई।
उनके सवालों पर हजारीबाग पुलिस आनाकानी करती रही। विधायक डीएसपी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इधर, मृतक के परिजनों ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse