मकर संक्रांति पर रिम्स में मरीजों को दिया गया स्पेशल नाश्ता

 

  • नाश्ते में इडली-सांभर, केला-सेब और अंडा के साथ तिलकुट परोसा गया

टीम एबीएन, रांची। मकर संक्रांति पर रविवार को रिम्स में मरीजों को डाइट देने की जिम्मेवारी जाना इंटरप्राइजेज (मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाली कंपनी) को टेंडर के माध्यम से दी गयी है। यह एजेंसी त्योहारों और नेशनल फेस्टिवल पर मरीजों को कुछ स्पेशल देने का काम करती है। इसके तहत मकर संक्रांति के मौके पर हॉस्पिटल में इलाजरत मरीजों को नाश्ते में इडली-सांभर, केला-सेब और अंडा के साथ तिलकुट परोसा गया।

सुबह नाश्ते में तिलकुट मिलने से मरीज और उनके परिजन भी खुश नजर आये। किचन मैनेजर फैसल खान ने बताया कि किचन मैनेजर फैजल ने कहा कि अस्पताल में त्योहार के हिसाब से मेन्यू उपलब्ध कराया जाता है, ताकि मरीजों को यह एहसास नहीं हो कि वे अपने घर-परिवार से दूर हैं। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में फिलहाल 1400 मरीज एडमिट है। साथ ही बताया कि उनकी एजेंसी चाहती है कि मरीज और उनके परिजन किसी न किसी परेशानी की वजह से ही घर से बाहर है, जिससे त्योहारों के बारे में उसे पता नहीं चल पाता।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse