सीयूजे में निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) में नॉन टीचिंग के 37 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि नॉन टीचिंग के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट http://cuj.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को बता दें कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर मिल जायेगी।

उम्मीदवार को हर माह मिलेगी सैलरी
बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल 1 से लेवल 14 के अनुरुप हर माह सैलरी मिलेगी। नॉन टीचिंग के पदों से संबंधित अधिकर जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन विजिट कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2023 है। साथ ही झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या ग्रेजुएशन या 12वीं की डिग्री होनी चाहिए।

भर्ती के लिए ये है आयु सीमा
बता दें कि नॉन टीचिंग के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 27 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। साथ ही बता दें कि आवेदन शुरु होने की डेट 27 दिसंबर 2022 है। आवेदन की लास्ट डेट 26 जनवरी 2023 तक है इसके अलावा आवेदन के पेमेंट की लास्ट डेट 26 जनवरी 2023 है।
भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://cuj.ac.in/ विजिट करें। साथ ही यूनिवर्सिटी के वेबसाट पर नॉन टीचिंग के लिंक पर क्लिक करें, मेल आईडी, पासवर्ड और मोबाल नंबर डालकर रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके अलावा दर्ज किये गये मोबाल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, उसको दर्ज करें। साथ ही दोबारा https://cuj.onlineregistrationforms.com/#/home पर जाकर Login के ऑप्शन पर क्लिक करें। ये सभी प्रक्रिया करने के बाद नके पेज पर मांगी गयी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, गलत और त्रुटिपूर्ण आवेदन सत्यापन के दौरान निरस्त कर दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse