राज्यपाल खेलगांव में करेंगे सात से प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, रांची। खेलगांव में सात जनवरी से प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता की शुरुआत खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में सुबह 10.30 से होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस करेंगे।

वनबंधु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीन जैन ने बताया कि एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालयों को एकजुट करने की पहल के तहत यह प्रतियोगिता की जा रही है। दक्षिण झारखंड संभाग के 12 जिलों के चार हजार गांव से अंचल स्तर पर चयनित 375 बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता होगी।

विद्यालय में शामिल विद्यार्थियों को छह से नौ वर्ष और 10 से 14 वर्ष के वर्गों में बांटा जायेगा। पहली बार आयोजित प्रतियोगिता के संचालन के लिए अभ्युदय स्पोट्र्स क्लब का गठन कर 125 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि दक्षिण झारखंड संभाग से विभिन्न स्पर्धा में चयनित 35 से अधिक बच्चे फरवरी में लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय खेलकूद में शामिल होंगे। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के उत्तर और दक्षिण संभाग से चयनित 70 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse