टीम एबीएन, रांची। जनवरी का महीना शुरू हो चुका है। महीना शुरू होते ही झारखंड में ठंड बढ़ गई है। अभी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह में कोहरे का असर भी लोगों पर पड़ेगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिन और ठंडा होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। पहले अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव आया है। आने वाले 3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के दौरान ठंड बढ़ेगी। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आ सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी भागों में अगले 5 जनवरी तक हल्के बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री उतार चढ़ाव होगा। दिन में धूप बाधित होने से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। वहीं, झारखंडवासियों को ठंड के चलते अपना बचाव करना चाहिए क्योंकि ठंड में कई बच्चे तो कई बड़े बीमार हो रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse