टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। गोइलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम मारादिरी के समीप कोचा जंगल में प्रेशर आइइडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई। गुरुवार को सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ते के साथ जंगल गई और शव बरामद किया। मृतक की पहचान ग्राम छोटा कुइड़ा के निवासी सिंगराय पुरती उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में की गई।
28 दिसंबर को सिंगराय पुरती अपने एक साथी के साथ लकड़ी चुनने जंगल गया था। जहां यह घटना हुई। बुधवार को देर शाम हो जाने के कारण शव बरामद नहीं किया जा सका था। घटना स्थल से एक पर्चा भी बरामद किया गया है। जिसमें ग्रामीणों को जंगल नहीं आने की चेतावनी दी गई है। नक्सलियों के इस कारनामे से ग्रामीण सहमे हुए है। इस पूरे घटना क्रम में चाईबासा पुलिस एवं सुरक्षा बल गहरी संवेदना प्रकट की हैं।
मालूम हो कि 20 नवंबर को टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगड़ाहातु के टाटीबेड़ा टोला के समीप जंगल में भाकपा माओवादियों द्वारा एक आईईडी विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें रेंगड़ाहातु निवासी चेतन कोड़ा की मृत्यु हो गई थी। जिला पुलिस ने इसे नक्सलियों की कायरना हरकत बताते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सघन नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse