झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का 30 जनवरी को रामगढ़ में वैश्य संकल्प सम्मेलन

 

  • रामगढ़ उप चुनाव को चुनौती के रूप में लेने का निर्णय

टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ के गोला रोड़ स्थित तुलसी भवन में गुरुवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक त्रिभुवन प्रसाद एवं संचालन जिला प्रभारी बीरेन्द्र कुमार ने किया, जबकि इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, दिनेश्वर साहु, अर्जुन प्रसाद एवं केंद्रीय आदित्य नारायण प्रसाद, महासचिव श्रीमती अनिता केशरी उपस्थित थीं।

बैठक में सदस्यता अभियान, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण, जिला सम्मेलन एवं रामगढ़ उप चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में वैश्य समाज पर बढ़ रहे हमले, रंगदारी और प्रशासनिक उपेक्षा पर भी चर्चा किया गया। तत्पश्चात निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को होने वाले वैश्य संकल्प सम्मेलन में रामगढ़ जिले के प्रत्येक गांव से प्रतिनिधियों को शामिल कराया जायेगा। इसके पहले सभी प्रतिनिधियों को सदस्यता ग्रहण कराया जायेगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में केंद्रीय पदाधिकारियों को प्रभारी बनाने की बात तय हुई।

बैठक में हेसालौंग निवासी नंद किशोर साहु को डाड़ी प्रखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किये गये। पहले प्रस्ताव में वैश्य समाज पर हो रहे हमलों एवं प्रशासनिक उपेक्षा की कड़ी निंदा की गयी और इसके खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरे प्रस्ताव में रामगढ़ उप चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए कहा गया कि वैश्यों की आबादी, योगदान और संघर्ष को देखते हुए वैश्य मोर्चा अपनी रणनीति बनायेगी। 

इस बैठक में केंद्रीय सचिव रामाशंकर राजन, केंद्रीय सदस्य व अधिवक्ता मीनू कुमारी, केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत, भुनेश्वर साव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया (पतरातू), दिलीप भगत (दुलमी), युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजन साहु, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती गीता राणा, चिंता देवी, हरि साव, देवकुमार पंडित, किस्टो साव, नरेश प्रसाद, ओम प्रकाश साव आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse