भारतीय वैज्ञानिकों की अपील : कोरोना से डरें नहीं, अलर्ट रहें...

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन, जापान और अमेरिका समेत कई देशों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इसमें चीन की स्थिति काफी गंभीर है। भारत की SARS-CoV-2 वायरस की जांच में सामने आया कि चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीएफ-7 जिम्मेदार है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने भी अब तक इस वेरिएंट के चार मामले दर्ज किये हैं। इसमें तीन गुजरात और एक ओडिशा से हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि उपलब्ध टीकों के प्रभाव का आकलन करने के लिए नमूनों का अध्ययन किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा कि वैज्ञानिक इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि क्या वर्तमान में उपलब्ध टीके संक्रमण या नये उप-वैरिएंट के कारण होने वाली गंभीर बीमारी को रोकने में प्रभावी हैं।

 सूत्रों ने कहा कि गुजरात से तीन मामले सामने आये हैं और ओडिशा से ऐसे एक मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि चारों मरीजों में हल्के लक्षण थे।

जुलाई में आया था पहला केस
पहला मामला जुलाई में रिपोर्ट किया गया था, जहां अहमदाबाद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को कोविड के लिए पॉजिटिव पाया गया था और उसके नमूने में सब-वैरिएंट बीएफ.7 दिखाया गया था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें खांसी और हल्का बुखार था। अहमदाबाद में दूसरा मामला सोला इलाके के 57 वर्षीय व्यक्ति का था।

हल्के बुखार के साथ सूखी खांसी
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि ठीक होने के बाद यह शख्स फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में है। उन्होंने कहा कि मामले में करीबी संपर्कों ने कोई लक्षण विकसित नहीं किया है। उस व्यक्ति को हल्के बुखार के साथ सूखी खांसी भी थी। वडोदरा में, अमेरिका से शहर आयी 61 वर्षीय महिला के नमूने से सब-वैरिएंट पाया गया। वह 11 सितंबर को शहर आई थी और 18 सितंबर को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। चूंकि उसमें कोविड से जुड़े लक्षण दिखे थे, इसलिए उसे टेस्ट कराने की सलाह दी गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse