एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के सैम करन ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को आईपीएल नीलामी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले करन एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो गये हैं। करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी खेले थे। इस बीच ये यक्ष प्रश्न है कि क्या सैम करन पंजाब किंग्स को आइपीएल का खिताब दिला पायेंगे।
करन से पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के भी सदस्य रहे हैं।
सैम करन की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिए 35 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान करन ने 158 रन बनाए हैं। उनका औसत 12.15 और स्ट्राइक रेट 130.58 रहा है। स्टोक्स ने 41 विकेट अपने नाम किए हैं। वह आॅस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए थे। इसके अलावा वह फाइनल में प्लेयर आॅफ द मैच भी बने थे। आईपीएल में सैम करन 32 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं। करन का औसत 22.47 और स्ट्राइक रेट 149.78 रहा है। वह गेंदबाजी में भी कमाल दिखा चुके हैं। करन ने आईपीएल में 32 विकेट लिए हैं। 11 रन पर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse