टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू पांडे टोला 100 घरों की ब्राह्मणों की बस्ती है। वहीं तुलसी पांडेय के पोत्र और माता सुनीता देवी व प्रदीप पांडेय के पुत्र अंकित ने यूपीएससी की परीक्षा में रैंकिंग 6 लाकर पूरे दारू के साथ साथ झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रदीप पांडेय के बड़े पुत्र आशुतोष शर्मा भी भुनेश्वर से बीटेक किये हैं और वे अभी माइंड ट्री कंपनी में हेड चीफ डेवलपर के पद पर कार्यरत हैं। अंकित शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है।
इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि शुरू से ही ठीक रही है। इनके दादा तुलसी पांडेय रिटायर्ड रेंज आफिसर थे। इनके पिता प्रदीप पांडेय आचार्य हैं और ये हाई स्कूल में संस्कृत शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। माता सुनीता देवी भी ग्रेजुएट है।
अंकित मैट्रिकुलेशन की परीक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल हजारीबाग से आईएससी सेंट्रल स्कूल बीएसएफ मेरु से डिस्टिंशन मार्क्स लाकर सफलता हासिल किया है। अंकित का सिलेक्शन एक ही साथ ओएनजीसी, हाल, नाल्को, सीआईओ टेक एचसीएल में सेलेक्ट हुआ परंतु उन्होंने प्राथमिकता आइइएस को दिया। इनकी सफलता पर दारू की जनता काफी उत्साहित है। सभी लोगों ने मंगलकामनाएं दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse