टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। शुक्रवार को विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा कर्बला चौक से तीन माइल, बैंक मोड़ होते हुए वापस कर्बला चौक तक निकाला गया।
समर्थकों ने नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो तथा वाह रे मोदी तेरा खेल, 200 रुपये सरसों तेल के जोरदार नारे लगे। कार्यक्रम में अब्बास अंसारी रामजनम रॉय समेत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,750 किलोमीटर की लंबी राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम जारी है, जो पूरी तरह से राष्ट्र हित में है।
उसी तर्ज पर झारखंड प्रदेश के सभी चौबीस जिलों में प्रखंड, पंचायत से बूथ स्तर तक जारी रहेगा। मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, कार्यक्रम के प्रखंड प्रभारी कैलाश पति देव, महिला जिला कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष बेबी देवी के अलावे कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse