कोरोना के संभावित खतरे को देख झारखंड सरकार अलर्ट

 

टीम एबीएन, रांची। चीन में बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी अलर्ट जारी किया गया है। अगर झारखंड राज्य की बात करें, तो सरकार इस वायरस पर नजर बनाई हुई है। हालांकि रांची रेलवे स्टेशन पर अभी लापरवाही देखने को मिल रही है, रेल प्रबंधन की ओर से किसी तरह से सैनिटाइजर करुणा जांच या वैक्सीन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। चीन में बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकर भी अलर्ट मोड़ में आ गई है।

इधर, झारखंड सरकार भी इस वायरस को लेकर काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्थिति पर नजर बनाई जा रही है। अन्य देशों की स्थिति काफी गंभीर है। राज्य में लोगों को नियमों का पालन कर लिए दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं। झारखंड के 24 जिले के डीसी को स्वास्थ्य सचिव ने पत्र लिख अलर्ट रहने की बात कही है। रांची एयरपोर्ट की बात करें तो बड़ी संख्या में यात्री विदेशों से रांची पहुंचते है। जिसको देखते हुए अब यात्री खुद मास्क पहने दिख रहे हैं, हालांकि एयरपोर्ट पर अभी किसी तरह की जांच या सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द यहां इस व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse