रांची : क्रिसमस और नये साल को लेकर धुर्वा डैम पर जुटने लगे पर्यटक

 

टीम एबीएन, रांची। जल्द ही दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का और 1 जनवरी 2023 को नया साल मनाया जायेगा, जिसको लेकर ज्यादातर देशों में और शहरों में तैयारियां शुरू हो गयी है। वहीं, क्रिसमस को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में भी तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। कोरोना महामारी के कारण बीते 2 सालों से क्रिसमस और नये साल का जश्न फीका पड़ा हुआ था। लेकिन इस साल नए साल के आगमन और पुराने साल की विदाई को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।

बीते दो सालों से कोरोना की वजह से नये साल के जश्न पार्क, डैम और फॉल काफी फीका दिख रहा था। मगर इस बार फिर से लोग अपने परिजनों के साथ नये साल और क्रिसमस की तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां लोग अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर खाना-पीना खेलकूद कर मस्ती कर रहे। नये साल के आगमन के जश्न में क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग इस का लुत्फ उठा रहे हैं। रांची के धुर्वा डैम की बात करें तो यहां पिकनिक मनाने सिर्फ रांची ही नहीं अन्य राज्यों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के बीच धुर्वा डैम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही साथ इस मौसम में तमाम पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा की तैयारी भी की गई है। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी जवान तैनात रहते हैं। साथ ही पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही नशीले पदार्थ का पिकनिक स्पॉट पर सेवन करने से पुलिस मना करते हैं। जिससे यहां पिकनिक मनाने आये सैलानियों को किसी तरह कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse