मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल को लेकर सब कमेटी बनाने पर चर्चा

 

टीम एबीएन, रांची। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के आयोजन हेतु खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से सब कमेटी बनाने पर चर्चा की गई जिसमें स्वागत समिति ,पंजीकरण समिति आवासन समिति, भोजन समिति, तकनीकी समिति, चिकित्सा समिति, मैदान व्यवस्था समिति, उद्घाटन एवं समापन समारोह समिति, वाहन समिति, प्रचार प्रसार समिति, मीडिया समिति के अलावे जोरी जुरी ऑफ अपील का भी गठन किया गया। 

इन कमेटियों के गठन से मैच का संचालन सही ढंग से संपन्न हो सकेगा मैच का संचालन रांची के दो मैदान, मोराबादी स्थित मंदिर मैदान एवं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी मैं होगा। जबकि खिलाड़ियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी मैं की जायेगी। मैच का उद्घाटन 26 तारीख को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में एवं समापन 29 दिसंबर 2022 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ही होगा। 

उद्घाटन एवं एवं समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में चारों जोन के विजेता एवं उपविजेता महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे प्रतियोगिता नॉकआउट कम  लीग आधार पर खेला जाएगा इस प्रतियोगिता के विजेता टीम  महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में ₹300000 एवं उपविजेता को ₹200000 जबकि तीसरे स्थान आने वाले दोनों वर्ग के खिलाड़ी को  50,000 -50000 की पुरस्कार राशि दिए जाएंगे इन सभी टीमों को खेल किट भी प्रदान किये जायेंगे। 

इस बैठक में मुख्य रूप से श्री देव शंकर दास अवर सचिव खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, मनोहर टोपनो पूर्व हॉकी ओलंपियन, देवेंद्र कुमार सिंह खेल परामर्शी  साझा,  संजीत कुमार जिला खेल पदाधिकारी रांची उपायुक्त रांची के प्रतिनिधि कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा मनोनीत सदस्य भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि  विनोद कुमार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शिवेंद्र दुबे एवं रांची जिला फुटबॉल रेफरी संघ के प्रतिनिधि सरोज कुमार महतो के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse